
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
19 अप्रैल 2023

हिमाचल के सिरमौर स्थित पांवटा साहिब के पुरूवाला पंचायत अमरगढ़ में एप्पल फील्ड फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को बंद पड़ी फैक्ट्री से प्रतिबंधित Kufflok Codeine Phosphate Chlorpheniramine maleate Syrup की 1150 शीशी बरामद हुईं। इस कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।
यह वही एप्पल फील्ड फैक्ट्री है, जिसमें एक बार पहले भी शिमला से आकर पुलिस टीम द्वारा रेड की गई थी और नशीली दवाओं की शीशियां बरामद की गई थीं। जब इस फैक्ट्री में रेड की गई तो वहां पर राजीव कुमार नाम का एक व्यक्ति मिला, जो कि बिलासपुर यमुनानगर का रहने वाला है। उसने अपने आपको इस कंपनी का पार्टनर बताया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में एप्पल फील्ड फैक्ट्री और उसके गोदाम पर छापेमारी की गई थी, जिसमें नकली दवाओं के साथ-साथ कोडीन से बनने वाले सिरप की भी बरामदगी की गई थी। एक बार फिर पुलिस ने सूचना पर बंद फैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को फैक्ट्री के अंदर एक व्यक्ति मिला। जिसने अपना नाम राजीव कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गांव शामपुर, बिलासपुर, जिला यमुनानगर हरियाणा बताया।
पूछने पर उसने बंद पड़ी एप्पल फील्ड फैक्ट्री का अपने आपको साझेदार बताया। इस दौरान पुलिस को Kufflok Codeine Phosphate Chlorpheniramine maleate Syrup की 100 ML की 1150 सील्ड शीशियां मिलीं। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि बड़ी तादाद में नशीली दवाओं की खेप बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





