
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 फरवरी 2023

हिमाचल के सिरमौर स्थित पांवटा साहिब में मां का सोने का हार चोरी करने वाले बेटे और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मां ने ही बेटे के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
पूनम देवी पत्नी राजेंद्र निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा-साहिब ने 5 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि घर से सोने का हार चोरी हुआ है, जिसमें उसका बेटा शामिल है। बेटे ने अमन कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी किशनपुरा के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
ज्वैलर्स से भी पूछताछ करेगी पुलिस
पूछताछ में दोनों ने हार स्थानीय ज्वैलर्स को बेचना बताया। पुलिस ज्वैलर्स से भी पूछताछ करेगी, तभी वास्तविक कारणों का पता चलेगा। DSP रमा कांत ठाकुर ने कहा कि दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायगा।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





