
बीती रात पाकिस्तानी हमले की कायराना हरकत को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) ने बयान जारी किया है. वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि हमने संयम और संतुलित तरीके से पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम किया.
सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना ने कहा कि हमारा एयर डिफेंस बना देश का रक्षा छत्र बना. हमारे एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया. हमने बीती रात CUAS, पेचोरा, SAMAR और AD गन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को बेदम कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारी एयर डिफेंस वॉल बेहद अटूट है. हमने आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की. हम चौकस बने रहे. वायुसेना ने बेहद समझदारी और संतुलित तरीके से पाकिस्तान के हर वार का जवाब दिया. हम हर खतरे का माकूल जवाब देने के लिए तैयार है.





