
ख़बर अभी अभी बिहार ब्यूरो
14 जून 2024
बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है. राज्य में पारा 47 डिग्री के पार जा चुका है. लोग ट्रेनों में और रोड पर चलते हुए दम तोड़ रहे हैं. दक्षिण और पश्चिमी बिहार लू की चपेट में आकर धधक रहा है. आसमान इन दिनों आग उगल रहा है और सड़कों पर लॉकडाउन वाला नजारा दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों से लू की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राज्यभर में अलग-अलग जगहों पर दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत गर्मी की मार से हुई है. जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं…..





