
पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली में होटल मंगलदीप-02, गोंपा रोड मनाली में दबिश दी । दबिश के दौरान होटल के कमरा नंबर 202 की नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान हरयाणा व चण्डीगढ़ के दो युवकों के कब्जे से *कुल 91.290 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 1100/- रूपए नगदी व SBI एटीएम कार्ड* बरामद किए गए हैं।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।
दिनांक 02.03.2026 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने बालु पधर पुल के समीप में गश्त के दौरान हरी राम (37 वर्ष) पुत्र लज्जा राम निवासी गांव फाड़ मेहा डाकघर गाहर तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से *272 ग्राम चरस/कैनाबिस* बरामद की गई है । इस संबंध में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है । बरामदा नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट





