पुलिस ने निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 अप्रैल 2023

पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा है। इस संदर्भ में होटल संचालक सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात जिला पुलिस नूरपुर और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम जसूर में नाके पर थे। ऐसे में जिला पुलिस नूरपुर को एक गुप्त सूचना मिली कि राजा का तालाब स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। देह व्यापारी युवा लड़कियों को ग्राहकों की मांग पर उन्हें उपलब्ध कराते हैं और इसके बदले में 1,300 से छह हजार तक की रकम वसूल करते हैं।

सूचना के आधार पर एसएचओ नूरपुर सुरेंद्र की ओर से एक टीम गठित की गई। इसमें दो नकली ग्राहक और स्वतंत्र गवाह तैयार किए गए। इस दौरान जब पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो वहां से दो पीड़ित लड़कियों को पकड़ा गया। साथ ही आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की गई। जिला पुलिस नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news