
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मई 2023
पुलिस ने बद्दी साई मार्ग पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए एक सप्ताह वनवे करके ट्रायल चलाया है। इसमें उसे सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने भी इस ट्रायल का जायजा लिया। ट्रायल के बाद इसे जल्द ही व्यापार मंडल, रोड सेफ्टी, नगर परिषद और अन्य वर्गों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें इसके लागू करने के लिए अंतिम मुहर लगाई जाएगी
थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि अभी यह सात दिन के लिए केवल ट्रायल पर चलाया गया था, जो काफी सफल रहा। उन्होंने बताया कि बद्दी-साई मार्ग पर जाम लगना आम बात है। यहां पर औद्योगिक क्षेत्र और आवासी काॅलोनियां एक साथ होने से यह दिक्कत आई है। यहां पर पैकेज आने के बाद प्लानिंग के तहत कार्य नहीं हुआ है। इससे जिस उद्योगपति को जहां पर जमीन मिली उसने वहीं पर अपना उद्योग लगा लिया। अब हालात यह है कि कुछ उद्योगों के साथ जहां लोगों के आवासीय घर है। बद्दी में एकमात्र बद्दी साई मार्ग हैं। मार्ग के दोनों ओर दुकानें हैं। अब किसी कंपनी में ट्रक जाता है तो यहां पर बाजार में जाम लग जाता है। इस जाम को हटाने के लिए पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था को वनवे करने का ट्रायल लिया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





