
- पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का फोटो..
यौन अपराध में कांगड़ा के एक व्यक्ति पर 25 मामले दर्ज, पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों में हुआ खुलासा
खबर अभी-अभी ब्यूरो, शिमला
मंगलवार 13 Sep, 2022
हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अपराधियों की जमानत रद्द करवाने को संबंधित अदालतों से मामला उठाया जाए ताकि उनकी जमानत रद्द कराई जा सके। ऐसे आरोपी इस प्रकार के अपराधों को दोबारा अंजाम न दे सके.
हिमाचल प्रदेश के सभी पुलिस थानों में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध यौन अपराधों का एक नया रजिस्टर नंबर 26 शुरू किया गया है.इसमें अभी तक 4,028 यौन अपराधियों की सूचना दर्ज की गई है। इन यौन अपराधियों के विश्लेषण से 24 ऐसे अपराधी भी पाए गए हैं, जो बार-बार महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने में संलिप्त रहे हैं.पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अपराधियों की जमानत रद्द करवाने को संबंधित अदालतों से मामला उठाया जाए ताकि उनकी जमानत रद्द कराई जा सके। ऐसे आरोपी इस प्रकार के अपराधों को दोबारा अंजाम न दे सके.
प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार 1 सितंबर से महिलाओं के विरुद्ध यौन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड के विश्लेषण से कई तथ्य सामने आ रहे हैं। विश्लेषण में यह पाया गया कि कांगड़ा जिला के सिद्धपुर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय अजय कुमार पुत्र खोजो राम के खिलाफ महिलाओं के यौन उत्पीड़न के 25 मामले पंजीकृत किए गए हैं। उसके विरुद्ध ये मामले कांगड़ा जिला के अतिरिक्त जिला बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिला चंबा, मंडी, शिमला, सिरमौर, में भी पंजीकृत हुए हैं.





