पूरे देश में हो रहा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विरोध : प्रदीप ठाकुर

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

26 सितंबर 2024

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ (NPSEA) के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में निम्नलिखित दो मुख्य मांगों को रखा गया:

1. एनएसडीएल (NSDL) से 12030 करोड़ रुपये की वापसी की मांग : प्रदीप ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के बाद राज्य के कर्मचारियों और सरकार का एनएसडीएल में जमा ₹12030 करोड़ रुपये से अधिक का अंशदान अभी भी एनएसडीएल के पास है। महासंघ ने मांग की है कि इस राशि को जल्द से जल्द वापिस किया जाए, ताकि कर्मचारियों और राज्य सरकार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा सके।

2. यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) और नई पेंशन स्कीम (NPS) का विरोध : प्रदीप ठाकुर ने कहा कि देशभर में लाखों कर्मचारी नई पेंशन स्कीम (NPS) और हाल ही में लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विरोध कर6 रहे हैं, क्योंकि यह योजनाएं कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए सुरक्षित पेंशन की गारंटी नहीं देती हैं। महासंघ ने मांग की है कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पूरे देश में लागू किया जाए और इसके लिए आवश्यक विधेयक7u लोकसभा में पारित किया जाए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर जिला में UPS के विरोध में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं क्योंकि यह स्कीम कर्मचारी के लिए बिल्कुल भी हितकारी नहीं है जिसे वर्तमान केंद्र सरकार ने लागू किया है । अतः उन्होंने प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को तुरंत प्रभाव वापस लिया जाए तथाs पूरे देश में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पुरानी पेंशन (OPS) को बहाल किया जाए ।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी 12 जिला में उपायुक्त महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री महोदय को इसी तरह ज्ञापन सौंपे गए तथा देश के हर जिला में आज पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरने प्रदर्शन भी हुए  इस मौके पर जिला मंडी के जिला अध्यक्ष लेखराज, राज्य सलाहकार कन्हैया राम सैनी, राज्य सचिव नसीब सिंह, जिला मंडी महिला विंग वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, मंडी सदर ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश ठाकुर, पधर ब्लॉक अध्यक्ष कश्मीर ठाकुर, विक्रांत शर्मा, प्रीतम, शेर सिंह, शिवानी, हेमसिंह, रिटायर कर्मचारी मीरा, होशियार सिंह, मीरा वैद्य, लितेश गुलेरिया, विकास गुलेरिया इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Share the news