पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के सराहां में भाजपा मंडल पच्छाद के कार्यकर्ताओं के साथ की विशेष बैठक

सराहां 17 अप्रैल
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को सराहां में सराहां मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के में आज देश प्रगति के नए शिखर पर पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां 370 व 35 ए को ख़त्म किया गया है वहीं तीन तलाक में संशोधन,राम मंदिर बनाया गया, वक्फ वक्फ बोर्ड में संशोधन व अब एक और कानून देश में बनाया जाएगा उसका नाम वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यह कानून भी शीघ्र ही केंद्र सरकार बनाएगी जिससे जहां देश का लाखों रुपया जो अतिरिक्त रूप में खर्च होता है उस पर भी लगाम लगेगी व समय भी बचेगा।उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की 10 गारंटी में से कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। न ही महिलाओं को1500 मिले न दो रुपए किलो गोबर बिका न100 किलो दूध बिका और न ही 5 लाख बेरोजगारों को नौकरियां मिली है।आज प्रदेश सरकार 1 लाख करोड़ के कर्ज में दबी हुई है यह सारा कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा जो नेशनल हेराल्ड अखबार को पैसे कमाने का जरिया बनाया था प्रदेश की कांग्रेस सरकार उसमे प्रदेश की जनता का पैसा दे रही है जबकि यह अखबार साप्ताहिक छपकर आता है उन्होंने कहा कि यह अखबार न प्रदेश के मुख्यमंत्री न मंत्रियों व ना ही किसी प्रदेश की जनता को मिलता है परंतु उसके बावजूद भी करोड़ों रुपए चंदे के बहाने नेहरू गांधी परिवार को दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के सहारे लोगों की भूमि को हड़पा जा रहा है उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की 1200 रूपए की भूमि पर पांच सितारा होटल तक बनाए गए हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कितनी धांधली हुई है परंतु अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार करना तो दूर परंतु भ्रष्टाचार करने की सोच भी नहीं सकते। इस मौके पर पावटा के विधायक सुखराम चौधरी,पच्छाद की विधायक रीना कश्यप,चंद्र मोहन ठाकुर,बलदेव भंडारी पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता,जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता,भूपेंद्र भंडारी, तारा दत्त शर्मा व अनूप शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share the news