पूर्व भाजपा सरकार का कर्ज चुकाने के लिए वर्तमान सरकार ले रही ऋण : सुक्खू

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

7 फरवरी 2023

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार का कर्ज चुकाने के लिए वर्तमान सरकार ऋण ले रही है। सरकार सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने में चार साल लग जाएंगे। इसके आंकड़े हैं और सबको आरटीआई डालनी चाहिए। पिछली सरकार ने 75 हजार करोड़ का कर्ज सरकार पर चढ़ाया है। सीएम ने कहा कि 11,000 करोड़ की उन्हें कर्मचारियों की देनदारी है। 86 हजार करोड़ की तो कुल देनदारियां ही हैं, जो उन्हें चुकानी हैं। नए खोले 900 संस्थानों पर 5,000 करोड़ खर्च होने हैं।कुल देनदारियां 91 हजार करोड़ हैं। उन्होंने हिमाचल को ठगा है। सुक्खू बोले, उन्होंने सीएम का पद संभाला तो सारा आकलन किया गया। पिछली सरकार में छठा वेतन आयोग लागू कर दिया गया। इसका एरियर नहीं दिया। सरकार महंगाई भत्ता भी नहीं दे पाई। वर्तमान सरकार ने बजट का प्रावधान कर पहले ओपीएस का इंतजाम किया। इसे लागू कर दिया गया है। कोई इंतजार नहीं है। नौ गारंटियां हैं, जिन्हें पांच साल में पूरा करना है। इन्होंने कभी भी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश नहीं की। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग का मामला गंभीर है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news