पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर रामपुर में उनके पुश्तैनी निवास राजमहल में आयोजित किया रक्तदान शिविर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 जून 2023

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वी  जयंती पर उनके गृह क्षेत्र रामपुर में रक्तदान शिविर और महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  पूर्व मुख्यमंत्री के आवास राज दरबार में  ब्लाक कांग्रेस की और से लगाए गए रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरी ओर रामपुर के पाट बंगला मैदान में  रामपुर रोहड़ू और कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र से आई महिलामंडलो की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता कराइ गई। इस प्रतियोगिता में  अधिक महिला मंडल ने हिस्सा लिया।  प्रतियोगिता का शुभारम्भ जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आर एस नेगी ने की जब की समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक नन्द लाल थे। इस दौरान दूर  दराज से आई महिलाओ ने बताया विशेष अवसर पर ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए  प्रेरणा मिलती  है।

रामपुर के  एमएलए नंदलाल ने बताया  वीरभद्र सिंह  की जयंती पर रक्तदान शिविर, एवं रस्साकशी प्रतियोगिता कराई जा रही है। रामपुर में रक्तदान शिविर खंड कांग्रेस की ओर से लगाया गया है जबकि बुशहर  स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट असोसिएशन  की ओर से  महिलाओ की स्साकशी प्रतियोगिता रखी गई।

बुशहर स्पोर्ट  एंड कल्चरल एसोसिएशन के प्रधान राहुल सोनी ने बताया  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर  महिलाओं के लिए रस्साकशी का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 महिला मंडलों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम आने वाली महिला मंडल को  51 हजार  और द्वितीय को 25 हजार की राशि पुरस्कार दी जा रही है।

महिला मण्डल चढ़ी की रंजना मेहता ने बताया यहां पर  रस्साकशी प्रतियोगिता जो रखी गई है। उस में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी रोहड़ू , रामपुर व  निरमंड से आई है। यह एक  सराहनीय  प्रयास है लेकिन वे
चाहते हैं कि इस तरह के आयोजनों को और आगे तक ले जाया जाए।  ताकि महिलाओ को आगे बढ़ने का मौका मिले।

पंचायत समिति सदस्य मुनीश बहाली  सरोजिनी  ने बताया वीरभद्र सिंहकी जयंती पर यहां पर रस्साकशी प्रतियोगिता कराई गई है। इसमें महिलाओं में काफी उत्साह है और वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री महिलाओं के उत्थान के प्रति काफी सजग थे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news