पेंशनरों ने जल्द डीए जल्द जारी करने की उठाई मांग

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 अप्रैल 2023

 

हिम आंचल पेंशनर्स संघ की बैठक शुक्रवार को ऊना में हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के चुनाव और मांगों को लेकर मंथन किया गया। 1 जनवरी, 2016 के बाद पेंशनरों के नए वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस विषय पर भी सरकार से मांग उठाई गई कि इस कार्य को गति दी जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दौलतपुर खंड के चुनाव 7 मई, ऊना खंड के चुनाव 15 मई, हरोली खंड के चुनाव 22 मई, बंगाणा खंड के चुनाव 28 मई और अंब खंड के चुनाव तीन जून को आयोजित होंगे। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के चुनाव पांच जून को आयोजित होगा। बैठक में सरकार की तरफ से तीन प्रतिशत डीए देेने के फैसले का स्वागत किया गया। वहीं, पेंशनरों ने मामला उठाया कि अभी भी आठ प्रतिशत डीए लंबित पड़ा है। सरकार को लंबित डीए जल्द जल्द से जारी करने की मांग उठाई गई।

साथ ही ओपीएस लागू करने का फैसला का भी स्वागत किया गया। पेंंशनर्स ने मांग की कि सरकार के पास सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कई मामले काफी समय से लंबित पड़े हैं। ऐसे में सरकार को इन मुद्दों को हल करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। बैठक में राज्य मुख्य संरक्षक रमेश भारद्वाज, जिला प्रधान राज कुमार शर्मा, महासचिव देसराज मेहता, राममूर्ति लठ्ठ, रोशन लाल चौधरी, राम कुमार, अशोक धीमान, शांति स्वरूप शर्मा, प्रेमदास और रामपाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news