# पेयजल पाइप टूटने से व्यर्थ बह रहा पेयजल *

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

 19 जनवरी 2023


 बल्ह हल्के के नलसर चौक के समीप पेयजल पाइप टूटने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

यहां मेन रोड बग्गी से डडौर सड़क पर नलसर चौक के समीप सोनी ज्वेलर्स के बाहर पानी की पाइप टूटने से जहां पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है, वहीं लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को इस बारे सूचना देने के लिए कई बार फोन किए, लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।

इस कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी जितेन्द्र सोनी, कमल किशोर, भरत भूषण, सुमन, जयपाल ने जल शक्ति विभाग से टूटी हुई पेयजल लाइन को जल्द ठीक करने की मांग की है।

समस्या को लेकर सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग उपमंडल बग्गी अंजू डोगरा ने बताया कि पेयजल पाइप टूटने की कोई भी सूचना नहीं थी। अब यह समस्या ध्यान में लाई गई है। जल्द ही पाइप को ठीक कर दिया जाएगा।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news