पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, विद्यार्थियों से किया संवाद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सादगी मंगलवार को एक बार फिर देखने को मिली, जब वह सुबह 9:00 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए। न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम। रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की। साथ ही स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है।

cm Sukhvinder singh Sukhu reached secretariat on foot, interacted with students and people

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी थे। सचिवालय पहुंचने के बाद ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news