पौंग डैम अभयारण्य क्षेत्र को अभी तक ईको सेसेंटिव जोन नहीं किया घोषित : सुखविंद्र सिंह

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

23 फरवरी 2024

HP Budget Session Live updates today: CM sukhvinder Sukhu statement
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के नौवें दिन की कार्यवाही जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग डैम अभयारण्य क्षेत्र को अभी तक ईको सेसेंटिव जोन घोषित नहीं किया गया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि  जीवन मिशन के लिए केंद्र से 2000 करोड़ रुपये का इंतजार है।
 जीवन मिशन के लिए केंद्र से 2000 करोड़ रुपये का इंतजार : हर्षवर्धन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 17 लाख 9000 लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी कई ऐसे घर हैं, जिन्हें पानी के कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं। जब केंद्र से 2000 करोड़ रुपये आएंगे तो यह योजनाएं पूरी होंगी। विभाग की ओर से आधे इंच और पौने इंच की पाइपों की कमी को जल्दी पूरा किया जाएगा। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा, विपिन सिंह परमार, दलीप ठाकुर और सुखराम चौधरी ने जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न योजनाएं स्वीकृत करने, धनराशि व्यय करने और नल कनेक्शनों के बारे में जानकारी मांगी।

सीएम सुक्खू बोले- पौंग डैम अभयारण्य क्षेत्र को अभी तक ईको सेसेंटिव जोन घोषित नहीं किया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग डैम अभयारण्य क्षेत्र को अभी तक ईको सेसेंटिव जोन घोषित नहीं किया गया है। पहले वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का निर्धारण होगा। देहरा, फतेहपुर, ज्वाली क सभी क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा के बाद आगे बढ़ा जाएगा। सुक्खू ने कहा कि विभाग को निर्देश दिए गए कि यहां पर खेतीबाड़ी की अनुमति दे दी जाए। देहरा के विधायक होशियार सिंह के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया शुक्रवार को विधानसभा सदन में यह जवाब दिया।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news