प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने निधन पर जताया दुख

#खबर अभी अभी पंजाब ब्यूरो*

26 अप्रैल 2023

प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी का प्रकाश सिंह बादल से गहरा नाता रहा है। पीएम मोदी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। 2015 में मोदी सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। तब भाजपा और अकाली दल में गठबंधन था लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हैं।

मोदी सरकार के एक कदम का प्रकाश सिंह बादल ने विरोध किया था। विरोध इतना किया कि उन्होंने पद्म विभूषण लौटा दिया था। दरअसल, मोदी सरकार 2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर आई। अकाली दल ने पंजाब में इन कानूनों का विरोध किया। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दो दशक से पुराना भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। बाद में प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण लौटाने का एलान कर दिया था।

#खबर अभी अभी पंजाब ब्यूरो*

Share the news