
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
15 अगस्त 2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश का कहर लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे 126 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 105 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। इसके अतिरिक्त 47 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, कांगड़ा जिले के पंचरुखी क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही हुई है।
देवग्रां में पालमपुर से पंचरुखी व जयसिंहपुर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। साथ ही पानी व मलबा साथ लगते घर के आंगन में घुसा गया। इससे आंगन में खड़ी गुड्डू पुत्र राम लाल की स्कूटी बह गई। साथ ही घर आए मेहमान की स्कूटी भी मलबे के साथ बह गई। घर के पास रखी पानी की टंकी भी बह गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। नजदीक के गांव के लोग रातभर सड़क किनारे खड़े रहे और लोगों आगह करते रहे। एसडीओ सार्थक सूद ने कहा लोग फिलहाल वैकल्पिक रास्ता वाया घाड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द चालू कर दिया जाएगा





