
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*
4 अगस्त 2023
पूरे प्रदेश भर में आज डॉ वाईएस परमार की जयंती मनाई जा रही है। डॉ यशवंत सिंह परमार हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री थे देश को अस्तित्व में लाने और विकास की आधारशिला रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है डॉ यशवंत सिंह परमार का जीवन संघर्षशील व्यक्ति का जीवन रहा है वाईएस परमार की जयंती के उपलक्ष पर जिला सिरमौर की निहोग में भी पौधारोपण किया गया परमार ने हिमाचल दिया लेकिन चनहालग को क्या मिला यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हिमाचल निर्माता के जन्म चनहालग को वास्तव में कुछ नहीं मिला
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि डॉ यशवंत सिंह के पैतृक गांव तक अभी भी सड़क नहीं पहुंची है। और न ही उसकी कोई खबर लेंने वाला है। इस विषय पर जानकारी देते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा की वाईएस परमार के गांव की सड़क को पक्का किया जाएगा और उस गांव को टूरिज्म के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*





