
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जुलाई 2023

प्रदेश में भारी बारिश से पर्यटकों की आवक भी कम हो गई है। पिछले दो सप्ताह पहले कसौली और चायल के होटलों में सौ फीसदी ऑक्याूपेंसी थी। लेकिन अब यह घट कर 10 से 20 फीसदी ही रह गई है। इससे होटल कारोबारी मायूस हो गए हैं। वैसे इस वीकेंड को लेकर चायल के होटल बीस और कसौली तीस फीसदी तक पैक रहे।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश के चलते हो रहे हादसों के बाद पर्यटकों ने आवाजाही कम कर दी है। हालांकि प्रदेश सीमा के सटे पर्यटन स्थल कसौली में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन एक ही दिन में वापस लौट रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही कम होने के साथ छोटे कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं अन्य दिनों में पर्यटकों की संख्या न के बराबर है।
चायल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण चायल क्षेत्र के लिए बहुत कम पर्यटक पहुंच रहे हैं। दो सप्ताह पहले वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही रही है। अब मानसून के बाद ही पर्यटक कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





