#प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं |*

#प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं |*

 राज्य की कुल 68 सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा ने 62 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैंं। कांग्रेस ने 46 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी अभी केवल चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकी है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 19 अक्टूबर 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने 20 सितंबर को चार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जल्द ही  उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2017 की तरह इस बार भी सिराज सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। 2017 में भी जयराम के खिलाफ चेतराम ही कांग्रेस उम्मीदवार थे। तब उन्हें 11 हजार से ज्यादा वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022

भाजपा के 62 तो कांग्रेस ने के 46 उम्मीदवार तय
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। भाजपा ने इनमें से 62 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान अभी बाकी है। वहीं, कांग्रेस ने मंगलवार रात 46 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। 22 सीटों पर नामों का एलान बाकी है।
भाजपा ने एक मंत्री समेत 11 विधायकों का टिकट काटा
2017 के विधानसभा चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली भाजपा ने एक मंत्री समेत 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। दो मंत्रियों की सीट बदली गई है। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में छह नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें ठियोग से कुलदीप राठौर, चौपाल से रजनीश किमटा, नगरोटा से रघुवीर बाली, चुराह से यशवंत खन्ना, बंजार से खीमी राम और झंडूता से विवेक कुमार शामिल हैं।

आप उम्मीदवारों की पहली सूची।

कांग्रेस से तीन तो भाजपा से पांच महिलाओं को टिकट
कांग्रेस की पहली सूची में तीन महिलाओं को टिकट मिला है। इसमें डलहौजी से आशा कुमारी, मंडी से चंपा ठाकुर और पच्छाद से दयाल प्यारी को उतारा गया है। भाजपा ने चम्बा से इंदिरा कपूर, इंदौरा से रीता धीमान, शाहपुर से सरवीण चौधरी, पच्छाद से रीना कश्यप और रोहड़ू से शशि बाला को उम्मीदवार बनाया है। पच्छाद सीट पर दोनों पार्टियों ने महिलाओं को टिकट दिया है। ऐसे में यहां दो महिला उम्मीदवारों में टक्कर हो सकती है।

कांग्रेस के 22 में से 21 विधायकों को टिकट
कांग्रेस ने मौजूदा 22 विधायकों में से 21 को फिर से टिकट दिया है। सिर्फ किन्नौर विधायक को अब तक उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। किन्नौर सीट पर  पार्टी ने किसी दूसरे नाम का भी अभी एलान नहीं किया है। यहां से किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी टिकट के दावेदार हैं।
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017 के नतीजे
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017 के नतीजे – फोटो : अमर उजाला

आइये जानते हैं किस सीट से कौन-कौन से चेहरे मैदान में हैं…

विधानसभा सीट भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार आप उम्मीदवार
चुराह हंस राज यशवंत खन्ना
भरमौर डॉक्टर जनक राम
चम्बा इंदिरा कपूर नीरज नैयर
डलहौजी डीएस ठाकुर आशा कुमारी
भट्टियात विक्रम जरियाल कुलदीप सिंह पठानिया
नूरपुर रणवीर सिंह (निक्का) अजय महाजन
इंदौरा रीता धीमान
फतेहपुर राकेश पठानिया डॉ. राजन सुशांत
ज्वाली संजय गुलेरिया प्रो. चंद्र कुमार
देहरा
जसवां प्रागपुर विक्रम ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया
ज्वालामुखी संजय रत्न
जयसिंहपुर रविंदर धीमन
सुलह विपिन सिंह परमार
नगरोटा अरुण सिंह मेहरा (कूका) रघुवीर बाली ऊमाकांत डोगरा
कांगड़ा पवन काजल
शाहपुर सरवीण चौधरी केवल सिंह पठानिया
धर्मशाला राकेश चौधरी सुधीर शर्मा
पालमपुर त्रिलोक कपूर आशीष बुटेल
बैजनाथ मुल्खराज प्रेमी किशोरी लाल
लाहौल स्पीति डॉ. रामलाल मारकण्डेय रवि ठाकुर सुदर्शन जस्पा
मनाली गोबिंद सिंह ठाकुर
कुल्लू सुंदर ठाकुर
बंजार सुरेंदर शौरी खीमी राम
अन्नी लोकेंद्र कुमार
करसोग दीपराज कपूर
सुंदरनगर राकेश जम्बाल सोहन लाल ठाकुर
नाचन विनोद कुमार
सिराज जयराम ठाकुर चेतराम ठाकुर
दरंग पूरन चंद ठाकुर कौल सिंह ठाकुर
जोगिंद्रनगर प्रकाश राणा
धर्मपुर रजत ठाकुर
मंडी अनिल शर्मा चंपा ठाकुर
बल्ह इंद्र सिंह गांधी प्रकाश चौधरी
सरकाघाट दलीप ठाकुर
भोरंज डॉ. अनिल धीमान सुरेश कुमार
सुजानपुर कैप्टन(रि.) रणजीत सिंह राजेंद्र सिंह राणा
हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर
बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल
नादौन विनय अग्निहोत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
चिंतपुरनी बलबीर सिंह चौधरी
गगरेट राकेश ठाकुर
हरोली मुकेश अग्निहोत्री
ऊना सतपाल सिंह सत्ती सतपाल रायजादा
कुटलैहड वीरेंद्र कंवर
झंडूता जेआर कटवाल विवेक कुमार
घुमारवीं राजेंद्र गर्ग राजेश धर्माणी
बिलासपुर त्रिलोक जम्बाल
श्री नैना देवजी राणधीर शर्मा रामलाल ठाकुर
अर्की गोविंद राम शर्मा संजय अवस्थी
नालागढ़ लखविंद्र राणा
दून परमजीत सिंह (पम्मी) रामकुमार चौधरी
सोलन डॉ. राकेश कश्यप धनीराम शांडिल
कसौली डॉ. राजीव सैजल विनोद सुल्तानपुरी
पच्छाद रीना कश्यप दयाल प्यारी
नाहन डॉ. राजीव बिंदल अजय सोलंकी
श्री रेणुकाजी नारायण सिंह विनय कुमार
पांवटा साहिब सुखराम चौधरी मनीष ठाकुर
शिलाई बलदेव तोमर हर्षवर्धन चौहान
चौपाल बलबीर वर्मा रजनीश किमटा
ठियोग अजय श्याम कुलदीप सिंह राठौर
कसुम्पटी सुरेश भारद्वाज अनिरुद्ध सिंह
शिमला संजय सूद
शिमला ग्रामीण रवि मेहता विक्रमादित्य सिंह
जुब्बल-कोटखाई चेतन बरागटा रोहित ठाकुर
रामपुर नंदलाल
रोहड़ू शशि बाला मोहनलाल ब्राक्टा
किन्नौर सूरत नेगी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news