
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
2 फरवरी 2024
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार को अपनी मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया है संघ का कहना है कि प्रदेश सरकार 80 से अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है यदि सरकार पेंशनरों की मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो बुजुर्गों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा की अगुवाई में पेंशनरों ने उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के माध्यम से प्रदेश मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा उनका कहना है किअगर सरकार उनकी मांगों को नही मानती है आगे की रणनीति अपनाई जाएगी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर कांग्रेस को धराशाही किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





