
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 सितंबर 2022
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करने के बाद कुल्लू दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश का दौरा तय हो गया है। प्रधानमंत्री 5 अक्तूबर को सुबह बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंगलवार सुबह मुख्य सचिव आरडी धीमान के साथ ऑनलाइन हुई प्रधानमंत्री कार्यालय की बैठक में इसकी जानकारी दी गई।
बिलासपुर से भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लुहणू मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। पार्क में पांच हजार करोड़ का निवेश कर मेडिकल उपकरण बनाने वाली यूनिटें स्थापित होंगी। इन यूनिटों में दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।





