
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 जून 2023
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर हिमाचल प्रदेश के सभी बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसको लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित थे सोलन मंडल में भी आज कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे 120 के करीब लोग मौजूद रहे और 128 पोलिंग बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जानकारी देते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया की 20 से 30 जून तक महाजन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार के 9 वर्ष में की गई उपलब्धियां को घर घर तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया की 2024 के चुनाव एक चुनौती है जिसके लिए वह तैयार है। और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाया जा रहा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





