

शिमला,
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गेटी थिएटर में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे, उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, जिला अध्यक्ष केशव चौहान और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि रिज मैदान पर भाजपा प्रदेश की ओर से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां का पूर्ण विवरण है और इस प्रदर्शनी का भाजपा के समस्त नेताओं द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा संकल्प से सिद्धि एक वाक्य ही नहीं बल्कि सच में संकल्प है जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा की चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया था की हिमाचल प्रदेश की प्रत्येक महिला को प्रतिमा 1500 रु देंगे पर वह अभी तक सिद्ध नहीं किया, कांग्रेस पार्टी संकल्प से धोखे में विश्वास रखती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था कि 70 साल से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक को प्रति वर्ष 5 लाख का हेल्थ कवर दिया जाएगा और आज व संकल्प पूरा हो गया है जब प्रत्येक 70 साल से अधिक आयु को आयुष्मान भारत के साथ जोड़ा गया है। मोदी ने अंत्योदय का संकल्प लिया था और वह भी करके दिखाया, आज देश से बाहर गए हुए नागरिक भारत वापस आना चाहते हैं क्योंकि उनको भी भारत में अब वह सभी सुविधाएं मिलती है जिसके लिए वह बाहर जाते थे।
टंडन ने कांग्रेस का सरकार के कार्यकाल की तुलना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल से करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है जहां की कांग्रेस के समय भारत 11वे स्थान पर था। इन 11 वर्षों में भारत में 18000 गांव तक बिजली पहुंचाई गई है, पहले देश में 1जीबी का डाटा 900 रु का मिलता था आज यही डाटा 3 रु का मिलता है, पूर्व में भारत दूसरे देशों से वैक्सीन मांगा करता था और भारत को एक्सपायर वैक्सीन मिलती थी पर आज कोविड के समय हमने देखा कि भारत वैक्सीन बनता भी है और दूसरे देशों को भेजता भी है। पहले देश में 8 करोड़ बैंक खाता हुआ करते थे आज 52 करोड़ बैंक खाते हैं, पहले देश की जेंडर रेशों 870 से 950 हुआ करती थी आज 1020 है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारत को सपेरों का देश बोला जाता था, गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत के खिताब लंबे नाखून और मूंछों के लिए जाने जाते थे आज अटल टनल, सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा, चेनाब रेलवे ब्रिज और योग दिवस के लिए जाना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनता को शक्तिशाली बनाया गया है डिजिलॉकर जैसी सुविधाएं एवं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ने लोगों को सशक्त बनाया है। कांग्रेस कहती थी की मनरेगा को बंद कर दिया जाएगा पर प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से मनरेगा में मिल रहे बेनिफिट को दोगुना से अधिक कर दिया है और भ्रष्टाचार भी खत्म कर दिया गया है, कांग्रेस के समय में मनरेगा का जो प्रति व्यक्ति 1000 रु मिलता था तो आगे 200 जाते था आज पूरा का पूरा मिल रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश सशक्त भी है और सुरक्षित भी है, 1947 में जब देश आजाद हुआ उसके उपरांत 1948 में भारत पर हमला हुआ तो हमने कश्मीर खो दिया, 1962 में हमने अपनी कमजोरी छुपाने के लिए तिब्बत को दिया और 1962 के युद्ध में हमारे सैनिकों के पास जूते और बंदूक भी नहीं थी और हमने 40000 वर्ग भूमि खो दी, इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने झूठ ही बोल दिया कि जो भूमि हमने कोई है उसे पर घास का एक तिनका भी नहीं उगता था।
फराज भारत बदल गया है आज हम रक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़े उत्पादक बन गए हैं एस400, ब्रह्मोस, राफेल और अनेकों बंदूके हम बना रहे हैं और दूसरे देशों को बेच भी रहे हैं। अगर देश में सेवा का मनोबल बढ़ाया तब वह पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बनाया जब भारत को परमाणु शक्ति बनाया गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को हर पायदान पर जवाब दिया है ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता जागता उदाहरण है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्र में हमें एक मजबूत नेतृत्व मिला है जिसने देश को आगे बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने तीन तलाक, धारा 370, 35ए समाप्त की, महिला आरक्षण लागू किया, देश के 81 करोड लोगों को मुफ्त राशन दिया, 3 करोड़ से अधिक आवास दिए, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल दिया, आयुष्मान भारत दिया, यह केवल इसीलिए हो सका क्योंकि देश में आज मजबूत फैसले लेने वाली सरकार है और निर्णायक फैसले लेने वाली सरकार है। विपक्ष के लोगों का लोक सभा चुनावो में केवल एक ही लक्ष्य था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोको, पूरा विपक्ष एकजुट हो गया पर परिणाम यह निकला कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।



