#प्रवीण शर्मा ने मंडी सदर विस सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया |विजय ज्योति सेन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नहीं लड़ेंगी चुनाव *

#प्रवीण शर्मा ने मंडी सदर विस सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया |विजय ज्योति सेन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नहीं लड़ेंगी चुनाव *

Himachal Pradesh Election 2022 Live HP Vidhan Sabha Chunav BJP, Congress AAP Candidate List In Hindi

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 20 अक्टूबर 2022

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 62 और कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। टिकट न मिलने से नाराज दोनों दलों के कई पदाधिकारी बगावत पर उतर आए हैं।

विजय ज्योति के घर पहुंचे सुरेश भारद्वाज

 

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से विजय ज्योति सेन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ेंगी। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज वीरवार को समर्थकों के साथ विजय ज्योति सेन के घर पहुंचे। दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद विजय ज्योति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगी और भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज के पक्ष में प्रचार करेंगी।

निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगी विजय ज्योति, सुरेश भारद्वाज के पक्ष में करेंगी प्रचार

भाजपा के प्रचार समिति के प्रदेश संयोजक प्रवीण शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रवीण शर्मा ने मंडी सदर विस सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। वे आज दोपहर बाद नामांकन दाखिल करेंगे। प्रवीण शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे हैं। प्रवीण शर्मा मंडी सदर से भाजपा के टिकट से चूक गए थे। रातों रात टिकट बदल दिया गया था।
Share the news