#प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर सड़कों पर उतरा सोलन व्यापार मंडल।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 दिसंबर 2023

सोलन शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा एक मुहिम चलाई गई थी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा था जिसको लेकर प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है वहीं मंगलवार को सोलन व्यापार मंडल ने प्रशासन द्वारा तोड़े जा रहे अवैध निर्माणों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने पुराने बस स्टैंड से कोटला नाला चौक तक यह रैली निकाली गई और प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की गई।

इस विषय पर ज्यादा जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के सदस्य कुशल जेठी ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। वही इस विषय पर जानकारी देते हुए एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि सोलन में अतिक्रमण हटाने को लेकर किया जा रहे कार्य को पुराने डीसी ऑफिस से फिर से शुरू किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news