
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
3 मई 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आज उन्होंने नाहन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में डीसी सिरमौर सुमित खिमटा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी का राज्य है और यहां मुख्य रूप से केंद्र सरकार पैसों का इस्तेमाल होता है, इसलिए केंद्रीय योजनाओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यहां ग्रामीण सड़क योजना, टीबी उन्मूलन, प्राकृतिक खेती पर अच्छा कार्य किया जा रहा है और अधिकारी एक दूसरे विभागों के साथ मिलकर बेहतर कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के भीतर हिमाचल प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है और उम्मीद है कि आने वाले समय में देशभर के लिए प्राकृतिक खेती में हिमाचल मॉडल के रूप में काम करेगा। राज्यपाल ने यह भी कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है जो चिंताजनक है और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, जिसमें समाज के हर वर्ग को सहयोग की जरूरत है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





