
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 मार्च 2023
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई अभिनेता अरबाज खान ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा पहुंच गए हैं। अरबाज खान और उनकी पूरी टीम हिंदी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। इसके निर्देशक सुनील रेड्डी और लोकल कोऑर्डिनेटर रमेश रजनू हैं। रिजॉर्ट पहुंचने पर ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा में एक्सीलेंस अवार्ड विजेता नकुल खुल्लर और जनरल मैनेजर निलाभ पांडे और उनकी टीम ने अरबाज का स्वागत किया।
नकुल खुल्लर और अरबाज खान दोस्त हैं। उन्होंने दरार फिल्म में एक साथ काम किया था। ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा में रूककर अरबाज खान फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। मनाली और आसपास की वादियों में फिल्म के दृश्यों को फिल्माया जाएगा। बॉलीवुड के सितारों को कुल्लू और मनाली की शांत वादियां शूटिंग के लिए भा रही हैं। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल होने के बाद अब लाहौल की तरफ भी फिल्म यूनिटें रुख करेंगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





