
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जून 2023
कालका शिमला नेशनल हाईवे पर फोर लेन का कार्य चल हुआ है और फोर लेन द्वारा सलोगडा के समीप पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई थी जिस मुद्दे को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई थी वही फोरलेन द्वारा नालियां बनाई गई लेकिन वह नालियां सिर्फ खानापूर्ति की लिए बनाई गई उनको पक्का नहीं किया गया। और कल रात हुई बारिश से मलबा सलोगडा के लोगो के घरों में घुस गया साथ ही लोगो की गाड़ियां भी मलबे में फस गई। लोगो की गाड़ियां तक निकालनी मुश्किल हो गई लेबर की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फोर लेन के निर्माण कार्य के चलते नालियां बनाई गई और उन नालियों को पक्का नहीं किया गया। और बारिश के चलते पानी घरों में घुस गया और गाड़ियां मलबे में दब गई। उन्होंने कहा कि मजदूर बुला कर गाड़ियों को निकाला जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी जानकारी दी गई है लेकिन प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





