बजट सत्र में नगर निगम शिमला के वार्डों को लेकर हुई नोकझोंक में विपक्ष ने किया वाकआउट

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 अप्रैल 2023

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने  कहा कि यह सदन का अपमान है कि नगर निगम शिमला के चुनाव घोषित होने के बाद वार्डों को कम करने का विधेयक लाया गया। यह विपक्ष की गैरहाजिरी में लाया गया। वार्डों की संख्या को 41 से 34 किया गया। इस बारे में अध्यादेश लाकर पहले ही ये वार्ड घटा दिए गए।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि अगर इनको इतनी चिंता थी तो चर्चा करते। ये गंभीर नहीं है। ये अखबार की सुर्खियों में रहने के लिए सदन से बाहर वाकआउट कर गए। विपक्ष ने बिल ही नहीं पढ़ा। यह तो वर्तमान सरकार का अधिकार है कि किसी भी कानून को अध्यादेश के माध्यम से कर सकते हैं। पिछली जयराम सरकार ने भी कई अध्यादेश लाए। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में व्यवस्था दी जाए।

पठानिया ने कहा कि यह मुद्दा देरी से उठाया जा रहा है। वह इस पर कोई बात नहीं करेंगे। विपक्ष न तो चर्चा के लिए उपस्थित था और न ही इस विधेयक के परिचय से पहले ही कोई आपत्ति आई।

एक व्यक्ति एक ही स्थान पर स्थायी निवासी हो सकता है। दो स्थान पर नहीं हो सकता है। रातोंरात 11 हजार नए वोट बना दिए गए। नेता अधिकारियों के पास बैठ गए कि ये वोट बनाए हैं। इन्होंने निगम के चुनाव को हर हाल में जीतना है। इस पर सीएम जवाब दें। व्यवस्था के नाम पर आप बहुत बोल रहे हैं, पर ये तार-तार हो गई है। लोगों को अच्छी तरह से मालूम है कि आप क्यों और किस लिए कर रहे हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा – पूर्व सीएम गुस्सा नहीं करते। आपको बोलने दिया गया। यह व्यवस्था परिवर्तन ही है। वाकआउट करना इनका मकसद है। इस ढंग से आगे नहीं बढ़ा जाता। नगर निगम के चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले करने अनिवार्य हैं। पर ऐसी व्यवस्था लाई कि चुनाव नहीं हुए। वार्डों की संख्या अध्यादेश लाकर कानून बनाया गया।

बार-बार महिलाओं की एक ही सीट आरक्षित हो रही थी। अन्य को भी मौका नहीं दिया। हाईकोर्ट गए तो वहां भी संज्ञान नहीं लिया गया। अच्छा काम करें तो इनको पसंद नहीं है। विधेयक पर भी चर्चा में भाग लेते तो अच्छा होता। यह व्यवस्था परिवर्तन सब लोगों के भले के लिए किया गया।

विपक्ष को प्रदेश के हित में लाए गए विधेयक पर चर्चा में भी भाग लेना चाहिए। इसे शिमला के हित में किया गया है। स्पीकर ने कहा कि पिछले कल वाकआउट के बाद अंदर आ जाते तो कौन रोक रहा था। आप आसन को एक्यूज नहीं कर सकते। इसका अधिकार नहीं है। इस पर सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। सदन से विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। विपक्ष ने सदन के बाहर भी नारेबाजी की।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news