बद्दी पुलिस की एसआईयू ने नशीले कैप्सूल व नशीली दवाइयो के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जुलाई 2023

बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नशे को कम करने के लिए आए दिन नशे तस्करों को पकड़ने की दरपकड़ कर रही है ताजा मामला बरोटीवाला थाना के अंतर्गत का है जहां पर बद्दी पुलिस की SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जो की साइकल रिपेयर का काम करता है,जो कि नशीली दवाइयां बेचता है, जिसके बाद जब टीम ने दुकान की तलाशी ली तो उसके पास से LOMOT के 960 नशीली गोलियां व Dicyclomine HCL , Tramadol HCL & Acetaminophen capsules Pyeevan Spas Plus के 720 नशीली कैप्सुल ब्रामद हुये ।आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र श्री महिन्द्रपाल निवासी गांव दमदमा डा0 व थाना पिन्जोर तह0 कालका जिला पंचकुला हरियाणा व उम्र 43 वर्ष के रूप मे हुई है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी शुरू कर दी है

वहीं पर जानकारी देते हुए बरोटीवाला थाना के प्रभारी श्यामला ने बताया कि बद्दी पुलिस की SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरोटिवाला में साइकिल रिपेयर करने वाला एक व्यक्ति नशीली दवाइया बेचने का काम करता है जिस पर जब पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां व कैप्सूल बरामद किये पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news