बद्दी में 34 बर्षीय प्रवासी युवक की हत्या

 

#खबर अभी अभी*

13 नवंबर 2022

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बद्दी में एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा दूसरे एक 34 बर्षीय प्रवासी व्यक्ति को पहले शराब पिलाई गई और उसके बाद अपने कमरे में ले जाकर उसकी हत्या करने के बाद कमरे के बीच गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया।

घटना 6 नवंबर की है और उसके बाद 13 नवंबर को जब आसपास के लोगों को कमरे से बदबू आने शुरू हुई तो उनके द्वारा पुलिस थाना बद्दी को सूचित किया गया।पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को गड्डे से बाहर निकला और अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दीं है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकर सूत्रों की माने तो आरोपी ने पुलिस को दिए ब्यानों में बताया है कि बद्दी में 6 नवंबर को वह चार दोस्तों ने आपस में पहले शराब पी और उसके बाद दो लोग अपने कमरे में चले गए और दो जिसमे वह खुद और मृतक उसके कमरे में गए तो अचानक ज़ब सोने लगे तो मृतक राजेंद्र पेशाब करने के लिए जैसे ही गया वह गिर गया और वह अपने कमरे में सो गया। आरोपी ने कहा ज़ब सुबह उठा तो देखा कि मृतक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी और वह डर गया और उसे अपने कमरे में ही दफना दिया।

अब घटना के 7 दिन के बाद जब लोगों को कमरे से बदबू आने शुरू हुई तो लोगों ने पुलिस थाना बद्दी को सूचित किया और उसके बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे से मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबर अभी अभी

Share the news