
ख़बर अभी अभी बद्दी ब्यूरो
03 जुलाई 2024
हिमाचल में इस साल रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के साथ अब बारिश भी अपना रूप दिखा रही है. आलम यह है कि बद्दी में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन अब उसके साथ ही बारिश शुरू हो गई. वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस तपती और चिलचिलाती धूप के साथ बारिश के दौर में सड़कों पर खड़े होकर काम कर रहे हैं. बद्दी में पिछले साल से नेशनल हाईवे का काम चल रहा है जिसके चलते बारिश में अब सड़कों के किनारे और सड़कों के बीच पानी का आलम तालाब की तरह हो चुका है लेकिन हर चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड मुख्य रूप से लोगों को बारिश से निकल भी रहे हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ कर रहे हैं हैं. बदलते मौसम के बीच भीषण बढ़ती गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन अब लगता है की बारिश भी रिकॉर्ड बद्दी में तोड़ेगी. पहली बारिश में ही बद्दी के आम जन जीवन भी प्रभावित होने लगा है जिससे बद्दी पुलिस के ड्यूटी करने वाले होमगार्ड और पुलिस फोर्स के लिए भी काफी चुनौती बढ़ गई है.ताकि आप न हो परेशान,
पिछले दो दिनों से बद्दी पुलिस के अफसर और जवान सड़कों पर
बता दें कि बद्दी में इंडस्ट्री एरिया होने के कारण सड़कों पर चौपहिया वाहनों की तादात दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. और हर साल बढ़ती है जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करना और ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करना ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी रहती है. इसी बीच बढ़ते वाहनों की संख्या के साथ ही ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण की चुनौती भी अब ड्यूटी करने वाले पुलिस के जवानों के लिए बड़ी समस्या का रूप धारण करने लगा है. इन तमाम चुनौतियों के बावजूद सड़को के किनारे खड़े पुलिस कर्मी, अपने काम को प्राथमिकता देते दिखाई दे रहे हैं. जिससे आवागम करने वाले लोगो को जाम में न फंसना पड़े
बद्दी पुलिस के जवानो की.धूप, बारिश, सभी मौसम की हुई आदत:
मीडिया से बात करते हुए ए एस पी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों और हम जैसे बड़े अधिकारियों का सबसे पहले कर्तव्यों का पालन करना पहला फर्ज है. अशोक वर्मा ने कहा कि हमारी और हमारे जवानों की कोशिश रहती है कि जाम न लगे, औद्योगिक क्षेत्र की व्यवस्था ना बिगड़े जिसके लिए हमें दिन-रात यातायात सुचारू रूप से सही तरीके से चलाना पड़ता है. दूसरी तरफ ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारियों ने कहा अधिकारियों के निर्देश और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना हमारा सौभाग्य है साथ मैं उन्हें वर्दी पहनने को मिली है. जनता की समस्याओं को देखते हुए उन्हें गर्मी बारिश सर्दी अब महसूस नहीं होती है. उन्होंने कहा गर्मी सर्दी बारिश ही नही बल्कि हर तरह के मौसम में हमें काम करना पड़ता है और. अब हमे इसकी आदत हो गई है.





