
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 मई 2023
देश ही नहीं विदेशों में भी ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसी के चलते प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में भी ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं इसी के चलते बद्दी के साईं रोड पर स्थित एक सीमेंट व्यापारी जिसका नाम विजय शर्मा ने पहले अंबुजा सीमेंट की वेबसाइट पर रजिस्टशन की और उसके बाद फर्जी कस्टमर केयर बनकर शातिरों ने सीमेंट व्यापारी से करीब सात लाख की ऑनलाइन ठगी की है और फर्जी खाते में पैसे डलवाने के बाद सीमेंट विभाग व्यापारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी की है वही पीड़ित सीमेंट व्यापारी ने पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज करवा दिया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बदी प्रियंका गुप्ता ने बताया कि बद्दी के साईं रोड पर स्थित एक सीमेंट व्यापारी के साथ सीमेंट कंपनी के फर्जी कस्टमर केयर बनकर करीबन 7 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





