
#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*
16 फरवरी 2023
बरमाणा में चल रहा ट्रक ऑपरेटर का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। पांचवें दिन बीडीटीएस के वार्ड नंबर-5 के 32 सदस्य धरने पर बैठे। इस दौरान अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं बीडीटीएस के सदस्य आंदोलन की नई रणनीति बनाएंगे।
धरने में उपस्थित बीडीटीएस के पदाधिकारियों ने ट्रक ऑपरेटर को संबोधित किया। प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि अदाणी समूह तानाशाही कर रहा है। पहले गैरकानूनी तरीके से प्लांट कर तालाबंदी की। इसके बाद अब मनमाना मालभाड़ा ट्रक ऑपरेटर पर थोप रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तो ट्रक ऑपरेटर का साथ दे रही है, लेकिन अदाणी समूह मनमर्जी पर उतर आया है। अब अदाणी समूह से सीधी लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए वीरवार को बीडीटीएस के सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले बीडीटीएस कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि वीरवार को होने वाली बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बुधवार को धरने पर दिनेश चंद, पवन कुमार, जयपाल, विजय कुमार, शुभम शर्मा, शम्मी कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर बैठे।
#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*





