#बरसात के मौसम में युवाओं को नदियों के तेज बहाव में जाने से रोकने के लिए शिमला पुलिस ने शुरू की कवायद।

खबर अभी अभी ब्यूरो

28 जून 2023

पिछले दो दिनों में शिमला जिला में दो युवा नदी के तेज बहाव में बहकर काल का ग्रास बन गए। यदि नदी किनारे प्रश्न द्वारा चेतावनी चिन्ह लगाए गए होते या फिर लोगों को नदी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जवानों की नियुक्ति की गई होती तो शायद ये हादसे टाले जा सकते थे। देर से ही सही लेकिन अब शिमला पुलिस ने इन हादसों से सबक लेते हुए जिला के अंतर्गत आने वाली नदियों के किनारे दुर्घटना संभावित स्थानों पर रेस्क्यू रेंजर्स को नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि गत दो दिनों में पेश आए अलग-अलग हादसों में दो युवा नदी में डूबने से काल का ग्रास बन गए। उन्होंने कहा कि बरसातों में नदियों का बहाव तेज होता है और जलस्तर भी अधिक होता है। ऐसे में युवा पानी में अठखेलियां करने के लिए आकर्षित हो जाते हैं, जिसके चलते पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके है, जिनमें खासकर युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। इन हादसों को रोकने के लिए शिमला पुलिस जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लैक स्पॉट्स पर रेस्क्यू रेंजर्स की नियुक्ति करेगी जो आम लोगों खासकर युवाओं को नदी किनारे जाने से रोकेंगे। इसके अलावा इन जगहों पर चेतावनी पट भी लगाए जाएंगे, ताकि पर्यटकों और आम लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

खबर अभी अभी ब्यूरो

Share the news