
#बल्क ड्रग पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) रिकॉर्ड समय में हुई तैयार*
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
22 सितंबर 2022

#मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बल्क ड्रग पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) रिकॉर्ड समय में तैयार कर ली गई है*
उद्योग विभाग ने यह रिपोर्ट आज राज्य सरकार को सौंप दी है।
मुख्यमंत्री जी ने उद्योग विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस डीपीआर का मूल्यांकन किया जाएगा और इसे अतिशीघ्र केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
ऊना के हरोली में बनने वाली वाले इस बल्क ड्रग पार्क में लगभग 50000 करोड रुपए का निवेश अपेक्षित है |
बल्क ड्रग पार्क बनने से लगभग 30000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा इस बल्क ड्रग पार्क में इकाइयां स्थापित करने हेतु फार्मा कंपनियां रुचि दिखा रही है |
प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल इन्वेस्टमेंट आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत शीघ्र ही हैदराबाद कामा मुंबई और अहमदाबाद में निवेशकों से मुलाकात करेगा |
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





