बाघाटी समाजित संस्था द्वारा दुर्गा सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर वार्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 सितंबर 2023

शुक्रवार को बघाटी सामाजिक संस्था सोलन द्वारा राजा बघाट स्वर्गीय दुर्गा सिंह के जन्म दिवस पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर वर्ष बुघाटी सामाजिक संस्था द्वारा किया जाता है और आज दुर्गा सिंह की 122 सी जयंती मनाई गई इस विषय पर जानकारी देते हुए बघाटी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राजा दुर्गा सिंह के जन्म दिवस पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

उनका कहना है कि दुर्गा सिंह एक परोपकारी और दयालु व्यक्ति थे उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि युवा अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं वह युवाओं को बघाती बोली के प्रति प्रेरित कर रहे हैं साथ ही उन्होंने बताया कि उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के माध्यम से वह राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सौंपेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news