# बारात में डीजे बजाने पर बढ़ा विवाद जान लेकर खत्म हुआ # एक युवक की कर दी हत्या

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

7 मई 2023

 

बारात में डीजे बजाने को लेकर ऐसा हंगामा हुआ कि एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। मामला बिहार के नवादा जिला का है। यहां रजौली थाना क्षेत्र में बारात में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवां गांव से रजौली थाना क्षेत्र के उस्मान गांव निवासी लालमणि यादव के यहां बारात आई हुई थी। बरात में डीजे बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीण के बीच विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अरविंद यादव के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news