
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*
17 जुलाई 2023

जिला सोलन में 3 दिन हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतर लोग अपने ही घर से बेघर हो चुके हैं। शहरवासियों की लाखों की संपदा और घर बारिश अपने साथ बहा ले गई। इसके चलते कोई परिवार बेघर हो गए, जिनकी सहायता के लिए अब जिला सोलन स्थानीय संस्थाएं और स्थानीय लोग आगे आ रहे हैं। उसी के चलते सोलन के युवा कलाकार अजय भारद्वाज की बारिश से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आ गया है।
अजय भारद्वाज ने अभी तक 12 से ज्यादा लोगों तक राशन किट पहुंचा चुके है, जिसमें प्रभावितों के लिए आटा, चावल, घी, मसाले आदि आवश्यक सामग्री है। अजय भारद्वाज का कहना है कि वह जिला सोलन से बारिश से प्रभावित सभी लोगों की साथ है और अगर किसी को भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह संपर्क कर सकता है।
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*





