#बाल दिवस के उपलक्ष्य पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 नवम्बर 2023

हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद बाल दिवस के तौर पर मनाने के लिए चुना गया था 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है नेहरू बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे।

उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की निब होती है इसी उपलक्ष्य पर आज सोलन के चिल्ड्रन पार्क में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई वह पुष्प भी अर्पित किए गए।  इस मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारे भी लगाए गए

इस विषय पर जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू का इस देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं उसका शहर पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news