#बालमुकंद ऐैपेक्स हॉस्पिटल ने सोलन शहर में पहली बार करवाई महिला की पीड़ा रहित डिलीवरी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 नवम्बर 2023

सोलन शहर में पहली बार एक ऐसा मामला आया है जिसमें एक स्त्री की बिना पीड़ा रहित डिलीवरी करवाई गई। आपको बता दे कि यह कर दिखाया है बालमुकंद ऐैपेक्स हॉस्पिटल ने बालमुकंद ऐैपेक्स हॉस्पिटल सोलन के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में सोलन शहर में पहली बार किसी महिला की पीड़ा रहित डिलीवरी करवाई गयी। यह अपने आप में सोलन के चिकित्सा क्षेत्र में पहली एवं महिलाओं के लिए ख़ुशी देने वाली उपलब्धि है। यह सुविधा केवल चंडीगढ़ के पी जी आई एवं बड़े चिकित्सा संस्थानों में ही उपलब्ध है। जबकि सोलन में बालमुकंद ऐपेक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहला हॉस्पिटल बन गया है।

जहाँ पर स्त्री एवं बाल रोग विभाग की संयुक्त टीम (डॉ जीतेंन शर्मा विशेषज्ञ गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ अशोक हांडा विशेषज्ञ अनेस्थीसिआ, डॉ ऋत्विजा विशेषज्ञ अनेस्थीसिआ, डॉ रवि वर्मा विशेषज्ञ पीडियाट्रिक्स)के प्रयासों से किसी महिला की बिना पीड़ा के सामान्य प्रसव को संपन्न कराया गया। परिणाम सवरूप माँ मानसिक एवं शारीरिक रूप से अपने आप को सवस्थ एवं उत्साहित महसूस कर रही है। प्रसव पीड़ा रहित होना चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों का बेहतरीन प्रयास है जोकि सफल रहा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news