
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 मार्च 2023
बालीचौकी में गाड़ी से 11.584 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी कालीदास की पुलिस ने एक करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। पुलिस ने बल्ह क्षेत्र के ढाबण निवासी कालीदास की गाड़ी से 11 किलो 584 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने कालीदास के साथ बंजार निवासी को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने कालीदास की संपत्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।उसकी करीब एक करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। उसके साथ बंजार के एक अन्य आरोपी को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। इसमें एएसपी, एसएचओ और साइबर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। बीते वीरवार को पुलिस ने इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में चरस बरामद की थी





