बाहरा विश्वविद्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जून 2023

बाहरा विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, भाषण इत्यादि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ बाहरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने किया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में पौधारोपण किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया की यह दुनिया में हर साल मनाए जाने वाले सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। विश्व पर्यावरण दिवस 1973 से मनाया जा रहा है। पृथ्वी और पर्यावरण की देखभाल करने के लिए इसे “पीपुल्स डे” भी कहा जाता है। पर्यावरण की रक्षा के तरीकों को जानना वास्तव में महत्वपूर्ण है।स्वस्थ जीवन के लिए, पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें हवा, भोजन आदि प्रदान करता है।

किसी ने ठीक ही कहा है कि जानवरों और इंसानों में यही अंतर है कि जानवर पर्यावरण के लिए खुद को बदल लेते हैं, लेकिन इंसान अपने लिए पर्यावरण बदल लेता है। पर्यावरण हमारे पड़ोस की तरह है, इसके आसपास की परिस्थितियां हमें प्रभावित करती हैं और विकास को भी संशोधित करती हैं।यह दिन सफलतापूर्वक कार्बन तटस्थता प्राप्त करने, ग्रीनहाउस प्रभावों को कम करने, वन प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने, खराब भूमि पर रोपण, सौर स्रोतों के माध्यम से ऊर्जा उत्पादन, प्रवाल भित्तियों और मैंग्रोव को बढ़ावा देने, नई जल निकासी प्रणाली विकसित करने आदि के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर डीन अकेडमिक्स प्रो पद मार्कण्डेय , डाक्टर सुमिता सुद सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक छात्र, छात्राएँ मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news