बिलासपुर : एसपी कार्यालय में मैक्स हॉस्पिटल की टीम ने लगाया चिकित्सा शिविर, 107 कर्मियों की हुई जांच

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में मंगलवार 10 फरवरी 2026 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मोहाली (पंजाब) से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया।

इस चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 107 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 101 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा 06 अन्य कर्मचारी (उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर एवं जिला लेखा कार्यालय बिलासपुर) शामिल रहे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों में विभिन्न बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना तथा उनके स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखना रहा। डॉक्टरों की टीम ने रक्तचाप, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित आवश्यक परामर्श भी दिया।

चिकित्सा शिविर का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसे पुलिस कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने सराहते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।

Share the news