बिलासपुर में पंचायत प्रधान, और वार्ड सदस्य के लिए मतदान आज

#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*

2 मई 2023

उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत गालियां के प्रधान और उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत साईं खारसी के वार्ड नंबर-2 के सदस्य के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पहुंच गईं। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ग्राम पंचायत गालियां के प्रधान पद के लिए राजकुमार, लच्छु राम और हरदेव सिंह मैदान में हैं, जबकि साईं खारसी में वार्ड सदस्य के लिए देव राज और श्याम लाल मैदान में हैं। बता दें कि जिले में एक प्रधान, उप प्रधान और पांच वार्ड सदस्यों के पद रिक्त थे। इन उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायत रोडजामन के उपप्रधान सहित ग्राम पंचायत पंजगाई, ग्राम पंचायत ओयल, ग्राम पंचायत डमली और ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल में एक-एक वार्ड सदस्य को निर्विरोध चुना गया है। जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि उपचुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*

Share the news