बी एल पाठशाला कुनिहार में नव निर्मित बड़े खेल के मैदान का उद्घाटन समारोह आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 अप्रैल 2023

बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में नव निर्मित विस्तृत खेल के मैदान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया इस समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस समारोह में शिवानी शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए मुख्यातिथि, सभी अध्यापकों और बच्चों का स्वागत किया सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रजव्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया  इसमें बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य और अध्यापकों द्वारा समूह गान, स्वागत गीत, हनुमान चालीसा प्रस्तुत किया गया  नए खेल के मैदान में शारीरिक शिक्षक द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया  विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरस्वती माता के आशीर्वाद से बच्चों के लिए इस खेल के मैदान का निर्माण किया गया है जिसमे बच्चे विभिन्न प्रकार के खेलें जैसे मेट पर खो-खो, बास्केट बाल, कब्बड्डी, वोलीबाल और इनडोर हॉल में योग, कराटे , चेस, टेबल टेनिस , luddo आदि क्रीडाएं की जायेंगी

विद्यालय अध्यक्ष ने नए खेल के मैदान के उद्द्घाटन पर सभी बच्चों व् अध्यापकों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया व धन्यवाद् किया  विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने खेल के मैदान को विद्यालय के बच्चों को सोपने के लिए विद्यालय अध्यक्ष का धयवाद व्यक्त किया और बताया की उनकी कड़ी मेहनत और लग्न से यह सम्भव हो पाया है  अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल ने भी विद्यलय में खेल के मैदान की सुविधा प्रदान करने के लिए विद्यालय अध्यक्ष का अभिनंदन किया और धन्यवाद व्यक्त किया  सभी बच्चों और अध्यापकों ने इस समारोह के अवसर पर झूम झूम कर नाचे  समारोह के बाद सभी बच्चों और अध्यापकों को जलपान व मिठाई भी दी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news