बी एल विद्यालय कुनिहार में अध्यापकों व बच्चों ने मनाया बसंत पंचमी का त्योहार

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

15 फरवरी 2024

बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में बसंत पंचमी का त्योहार व् मातृ-पितृ पूजन दिवसबड़ी धूम धाम से मनाया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय के प्रांगण में माँ सरस्वती के मंदिर में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व विद्यालय के सभी अध्यापकों व बच्चों ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की और हवन किया।  पूजा समाप्त होने के बाद कक्षा नर्सरी से जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं , अध्यापकों ने हवन में पूर्ण आहुति डालकर माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया व सभी बच्चों व अध्यापकों को प्रसाद व फल बांटे गए।

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ,विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल गुलेरिया, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने इस मौके पर सभी बच्चों और अध्यापकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि माँ सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखे और आप सभी को हर क्षेत्र में उन्नित प्रदान करे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने भी बसंत पंचमी के त्यौहार के साथ साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस भी मनाया गया जिसमे बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये सभी बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर माता रानी का गुणगान भजन से किया।

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

Share the news