बी एल स्कूल कुनिहार में थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के होनहारों को किया गया सम्मानित

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

4 सितंबर 2024

बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के पांच छात्रों को राष्ट्रिय स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप आगरा में पदक हासिल करने पर किया सम्मानित जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से पांच छात्र ईशान , आर्यन , तेजस , ध्रुव व् पार्थ U -14 राष्ट्रिय स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2024 में भाग ले रहे थे जो की आगरा में थाई बॉक्सिंग संगठन उत्तर प्रदेश के सौजन्य से आयोजित किया गया था। जिसमे इन बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तेजस , ध्रुव, पार्थ, ईशान ने सिल्वर और आर्यन ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का , इलाके का और हिमाचल का नाम रोशन किया है।

विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चों को बधाई दी विद्यालय आने पर इन सभी होनहारों और कोच समुअल संगमा को विद्यालय प्रधानाचार्य व् मुख्याध्यापिका द्वारा सम्मानित किया गया उन्होंने बताया की ये बच्चे थाई बॉक्सिंग कोच समुल संगमा के नेतृत्व में भाग ले रहे थे विद्यालय पी टी ए अध्यक्ष, मुख्याध्यापिका और अन्य सभी अध्यापकों ने भी इन सभी बच्चों के शुभकामनाएं दी है विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया इस विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी विद्यालय का राष्ट्रिय व् अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।

Share the news